ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लिफ्ट के बहाने रोका चाकू अड़ाकर नकदी मोबाइल बाइक लूट ले गए बदमाश

भोपाल। शहर के कोलार थाना इलाके में एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के इरादे से बाइक रोकना एक युवक को काफी महंगा पड़ा। मदद मांग रहे शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को चाकू अड़ा दिया। वे लोग डरा-धमकाकर नकदी, मोबाइल फोन के अलावा उसकी मोटर साइकिल भी लूटकर फरार हो गए। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम गोल निवासी 19 वर्षीय गौरव पुत्र भोलाराम इवने खेत पर चौकीदारी का काम करता है। रविवार को वह बाइक से चिकलोद में रहने वाली अपनी बहन के घर गया था। शाम को वहां से वापस घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे गोल गांव के पास लिफ्ट लेने के लिए एक अनजान व्यक्ति ने हाथ का इशारा किया। गौरव ने अपनी बाइक रोक दी। इस दौरान दो और लोग वहां आ गए। तीनों ने चाकू अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गौरव के पास रखे दो हजार रुपये, हाथ घड़ी, मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद बाइक भी अपने कब्जे में लेकर मंडीदीप की तरफ भाग निकले। गौरव ने वारदात की सूचना सोमवार को करीब सात बजे थाने जाकर दी। कोलार थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि हुलिए के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

किसान ने जहर खाया, मौत

परवलिया सड़क थाना इलाके के ग्राम चंदूखेड़ी में रहने वाले किसान 40 वर्षीय भोजराज पुत्र नर्मदाप्रसाद मीना ने सोमवार शाम छह बजे खेत पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। स्वजन ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर तक चले उपचार के दौरान भोजराज की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कुछ दिनों से किसान अवसाद में चल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.