ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा लोकायुक्त ने 6000 रुपये रिश्वत लेते रोजगार सहायक को दबोचा

सीधी । लोकायुक्त टीम रीवा ने रोजगार सहायक को छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। रोजगार सहायक सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत देवसर ग्राम पंचायत बेल गांव में पदस्थ है। यह कार्रवाई रेलवे तिराहा सरई सिंगरौली में की गई है। कार्रवाई के बाद से जनपद कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है। टीम में जियाउल हक निरीक्षक, डीएसपी राजेश पाठक के साथ अन्य दल बल मौजूद रहा।

बेलगांव से लोकायुक्त कार्यालय रीवा में पहुंचकर की थी शिकायत

सुखेंद्र सिंह सरपंच ग्राम पंचायत बेलगांव ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में पहुंचकर शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक राकेश प्रजापति पुत्र देवकरण प्रजापति ग्राम पंचायत के 12 हितग्राहियों के कार्यों के मूल्यांकन पुस्तिका जनपद पंचायत देवसर में प्रदान करने के लिए 6 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

पहले ही ले चुका है तीन हजार रुपये

इससे पहले तीन हजार रुपये वह पहले ही ले चुका है। इसके बावजूद भी काम नहीं कर रहा है। लगातार पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल किया जिसमें शिकायत सही मिली। शुक्रवार को लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम ने रेलवे तिराहा सरई में जाल बिछाया और रोजगार सहायक को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त रीवा निरीक्षक जियाउल हक बोले

सरपंच ने रोजगार सहायक से रिश्वत मांगी, जिसको लेकर शिकायत की गई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रोजगार सहायक पकड़ा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.