ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर के मुख्य द्वार पर ये तीन पौधे रखने से होता लक्ष्मी का आगमन

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु देवता को ध्यान में रखकर ही घर का निर्माण किया जाता है। घर की सजावट से लेकर किसी चीज के लिए कौन स्थान उचित को होगा इन सभी बातों का जिक्र वास्तु शास्त्र में किया गया है। वास्तु नियमों का पालन करने वाले लोगों के घर में हमेशा से शांति बनी रहती है। वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। वास्तु से जुड़ी एक आवश्यक जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दे रहे हैं। यदि आपका घर-परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। आपकी जेब खाली रहती है। घर में सुख-समृद्धि का वास नहीं है तो आज ही अपने घर के मुख्य द्वार पर इन तीन पौधों को रखें लें।

1.शमी का पौधा

सनातन धर्म में शमी के पौधे का विशेष महत्व है। शमी का पौधा लगाने शुभ माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर इस पौधे को लगाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। आर्थिक तंगी दूर होती है।

2.मनी प्लांट

मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ और मंगलकारी माना गया है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। मनी प्लांट का पौधा धन को आकर्षित करता है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस पौधे को घर पर लगाते समय इस बात विशेष ध्यान रखें कि इस पौधे की टहनियां जमीन पर ना पड़ें। मनी प्लांट के टहनियों को किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की तरफ बांध दें। इस पौधे के होने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

3.केला

घर में केले का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस पौधे को घर में लगाने से धन की वृद्धि होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि आप गुरुवार को व्रत करते हैं तो इस दिन आपको इस पौधे की पूजा करना चाहिए। इस पौधे की पूजा से भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.