ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनूपपुर की सोननदी में नाव पलटी एक ने तैरकर बचाई जान दूसरा लापता

अनूपपुर । जैतहरी की ग्राम पंचायत क्योंटार के रोहिलाकछार में सोननदी में शुक्रवार की सुबह नाव पलट गई। नाव में सवार मछली मारने गए दो युवकों में एक डूब जाने से लापता हो गया है, जबकि दूसरे ने तैर कर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पटवारी, होमगार्ड का बल एवं जैतहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। दोपहर तक लापता युवक की जानकारी नहीं मिल सकी।

दोनों युवक रिश्ते में हैं जीजा-साले

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम छादा के यह दोनों युवक हैं जो रिश्ते में जीजा-साला हैं। सूरज वर्मा पिता दादूराम वर्मा 28 वर्ष और बालकराम बर्मन पिता राम रतन बर्मन 45 वर्ष हैं। इस घटना में सूरज वर्मा लापता हो गया है। तीन दिन पूर्व मछली मारने के लिए अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम रोहिलाकछार में आकर सोननदी के किनारे ठहर कर लकड़ी की नाव बनाए थे।

मछली मारने के लिए नाव में हुए थे सवार

शुक्रवार की सुबह मछली मारने के लिए सोननदी में नाव उतारकर नदी में गए तभी बीच में पहुंचने पर अचानक अनियंत्रित होकर नाव डूब गई जिससे सूरज बर्मन पानी में गिर गया और बहाव में आगे बहकर लापता हो गया वहीं बालक राम बर्मन तैर कर अपनी जान बचाई।इस दौरान नाव पलटकर डूब गई। बालकराम नदी के किनारे पहुंचकर बसाहट क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को जानकारी दी।लापता युवक सूरज की खोजबीन पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.