ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुस्लिम युवक पर लव जिहाद के नाम पर मतांतरण करने का आरोप हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

जबलपुर। हिन्दू धर्म सेना के पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गौरीघाट थाने के सामने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप मुस्लिम युवक पर लगाया। उनका आरोप है कि युवक जबरन हिंदू महिला पर निकाह करने का दवाब बना रहा है। वह मतांतरण करवाने का प्रयास कर रहा है। इधर पुलिस का दावा है कि विवाद संपंत्ति को लेकर है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

हिंदू संगठनों ने यह लगाया आरोप

प्रदर्शन करने वालों में धर्मसेना, बजरंग दल, जागरण मंच और राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। इन सभी ने थाने के सामने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि युवक एजाज खान मतांतरण के लिए कई माह से रेत नाका निवासी विधवा महिला को परेशान कर रहा है। वह आते-जाते उसे छेड़छाड़ करता है। महिला के घर के पास ही आरोपित की मोबाइल की दुकान है। इस मामले में पीड़िता ने गौरीघाट थाने में कई बार शिकायत भी की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला भी पहुंची थाने

अपनी समस्या को लेकर हिंदू वादी संगठनों के साथ महिला भी थाने पहुंची और उसने मुस्लिम युवक पर जबरन दवाब बनाने का आरोप लगाया। इधर थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान ने कहा कि महिला और युवक के बीच संपंत्ति का विवाद है जिसे अलग मोड दिया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच का दावा किया है। वहीं संगठनों ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर हिंदू संगठनों के योगेश अग्रवाल,रूपेश नायडू,विशाल नामदेव, अरविन्द बाबा, नीरज राजपूत, रमेश तिवारी, राजकमल पहलवान, विनोद मोठा, शिवा विश्वकर्मा इत्यादि शमिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.