ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

IPLमेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने 551 करोड़ में 204 खिलाड़ी खरीदे, ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL का मेगा ऑक्शन समाप्त हो गया है। दो दिनों में 204 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इनमें 137 भारतीय और 67 विदेशी खिलाड़ी रहे। शनिवार को पहले दिन सबसे महंगे बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बिके जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। दूसरे दिन सबसे ज्यादा कीमत लियाम लिविंगस्टन को मिली। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। दूसरे दिन के ऑक्शन में वो एकमात्र खिलाड़ी थे जिनकी बोली 10 करोड़ से ऊपर गई। इस ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी जमकर धन वर्षा हुई। ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ में खरीदा गया। इस साल चोट के कारण IPL में नहीं खेलने वाले जोफ्रा आर्चर को भी मुंबई इंडियंस ने 2023 के सीजन के लिए अपनी टीम से जोड़ लिया। मुंबई ने उन्हें 8 करोड़ में खरीदा। मुंबई ने सिंगापुर में जन्में ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर टिम डेविड को भी अपने टीम के साथ जोड़ा। उन्होंने इस खिलाड़ी पर 8.25 करोड़ रुपए खर्च किए।

मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने जीताने वाले एरोन फिंच, इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन दोनों को कोई खरीदार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। चेतेश्वर पुजारा को भी कोई खरीदार नहीं मिला। ENG के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा। हालांकि आर्चर इस सीजन में इंजरी के चलते नहीं खेलेंगे, लेकिन 2023 और 2024 के सीजन के लिए मौजूग रहेंगे। ऑक्शन के दूसरे दिन लियाम लिविंगस्टन 10 करोड़ से ज्यादा पैसे पाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। 50 लाख के बेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख में लखनऊ ने खरीदा। इस खिलाड़ी के लिए लखनऊ और KKR ने बोली लगाई थी। IPL 2021 में CSK ने कृष्णप्पा गौतम ने 9.25 करोड़ में खरीदा था।

नाथन कुल्टर नाइल को 2 करोड़ और जिमी नीशम को RR ने 1.5 करोड़ में खरीदा। उमेश यादव को 2 करोड़ और मोहम्मद नबी को KKR ने 1 करोड़ में खरीदा। डेविड मिलर को 3 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। मिलर के ऊपर राजस्थान और गुजरात ने बोली लगाई थी। पहले राउंड में अफ्रीकी बल्लेबाज अनसोल्ड रहा था। सैम बिलिंग्स को बेस प्राइस 2 करोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था।AUS के मैथ्यू वेड को गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा। वेड का ये पहला IPL सीजन होगा।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ में CSK ने खरीदा। एलेक्स हेल्स को कोलकाता ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर खरीदा। एविन लुइस को लखनऊ ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ पर खरीदा। 50 लाख के बेस प्राइस वाले करुण नायर को 1.40 करोड़ में RR ने खरीदा। ग्लेन फिलिप्स को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर SRH ने खरीदा। अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.