ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धरती से 12000 फीट ऊपर वायुमंडल में अनूठे अंदाज में हुआ विश्व कप ट्राफी का अनावरण

 क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। क्रिकेट का महाकुंभ विश्‍व कप अब कुछ ही दिनों बाद सामने होगा। आज इसकी ट्रॉफी का अनावरण बहुत ही अनूठे अंदाज में किया गया। यह भी अब एक चर्चा का विषय बन गया है। ICC वनडे विश्व कप ट्राफी का अनावरण सोमवार को धरती से 12000 फीट ऊपर वायुमंडल में किया गया। इसके साथ ही विश्व कप ट्राफी टूर की भी घोषणा की गई, जो 27 जून से अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम से शुरू होगा और 4 सितंबर को भारत में आकर खत्म होगा।

18 देशों की यात्रा करेगी ट्रॉफी

विश्व कप ट्राफी कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा समेत 18 देशों की यात्रा करेगी। आइसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने कहा, आइसीसी पुरुष विश्व कप ट्राफी टूर के साथ टूर्नामेंट की उलटी गिनती शुरू होगी। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। क्रिकेट के एक अरब से अधिक प्रशंसक हैं और हम अधिक से अधिक लोगों को इस ट्राफी के करीब पहुंचने का अवसर देना चाहते हैं।

बीसीसीआई को मेजबानी की खुशी

बीसीसीआइ के सचिव जय शाह ने कहा, क्रिकेट भारत को एकजुट करता है और पूरे देश में उत्साह बढ़ रहा है। हम छह सप्ताह तक दिल थाम देने वाली क्रिकेट के दौरान दुनिया की 10 सर्वश्रेष्ठ टीमों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। ट्राफी टूर प्रशंसकों के लिए इस आयोजन का हिस्सा बनने का एक शानदार मौका है, चाहे वे कहीं भी हों।

विश्व कप ट्राफी टूर कार्यक्रम

भारत : 27 जून-14 जुलाई

न्यूजीलैंड : 15-16 जुलाई

आस्ट्रेलिया : 17-18 जुलाई

पापुआ न्यू गिनी : 19-21 जुलाई

भारत : 22-24 जुलाई

अमेरिका : 25 से 27 जुलाई

वेस्टइंडीज : 28-30 जुलाई

पाकिस्तान : 31-4 अगस्त

श्रीलंका : 5-6 अगस्त

बांग्लादेश : 7-9 अगस्त

कुवैत : 10-11 अगस्त

बहरीन : 12-13 अगस्त

भारत : 14-15 अगस्त

इटली : 16-18 अगस्त

फ्रांस : 19-20 अगस्त

इंग्लैंड : 21-24 अगस्त

मलेशिया : 25-26 अगस्त

युगांडा : 27-28 अगस्त

नाइजीरिया : 29-30 अगस्त

द. अफ्रीका : 31 अगस्त-तीन सितंबर चार सितंबर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.