ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सात माह पहले कृषि कालेज के गर्ल्स हास्टल से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

रायगढ़। सात माह पहले गर्ल्स हॉस्टल से टीवी सबमर्सिबल पंप चोरी कर बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहे तीन युवकों को चक्रधर नगर पुलिस ने धर दबोचा है। जिन्हें रिमांड में जेल भेजा गया हैं

जानकारी के मुताबिक चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिला कि तीन संदिग्ध लड़के गोवर्धनपुर में सेंकेड हैण्ड टी.वी. और सबमर्सिबल बिक्री के लिये ग्राहक तलाश रहे हैं । सूचना पर पुलिस टीम ग्राम गोवर्धनपुर पहुंची, जहां बिट्टू ढाबा के पास तीन संदिग्ध लड़के सबमर्सिबल पंप के साथ मिले जिन्हें हिरासत में लिया गया, पूछताछ में वे अपना नाम अमृत यादव, मुकेश गुप्ता और देव कुमार चौहान तीनों निवासी गोवर्धनपुर बताये । उनके पास रखे सबमर्सिबल पंप के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर वे करीब 7 महीना पहले बोइरदादर कृषि कॉलेज के नव निर्मित गर्ल्स हॉस्टल के छत के दरवाजे को तोडकर बाथरूम में लगे नल, टी.वी. और सबमर्सिबल पंप चोरी करना और चुराये नल को फेरीवाले को बेचकर रुपए आपस में बांट लेना बताया ।

आरोपियों की निशानदेही पर वहीं पास में पेड़ के पीछे छिपाकर रखा हुआ एक बड़ा एलजी कंपनी का स्मार्ट टीवी बरामद किया गया है । हॉस्टल से 01 नग एलजी स्मार्ट टी0व्ही0, 01 नग सबमर्सिबल एवं 112 नग नल की चोरी के संबंध में 03 जनवरी 2023 को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ के सहायक प्राध्यापक द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, इस अपराध में अमृत यादव पिता ललित यादव उम्र 19 साल, मुकेश गुप्ता पिता गजेंद्र गुप्ता उम्र 29 साल, देव कुमार चौहान पिता संतराम चौहान उम्र 19 साल तीनों निवासी गोवर्धनपुर को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के साथ माल मुल्जिम की पतासाजी में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे एवं सायबर सेल स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.