ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिव्य और दुर्लभ शुभ संयोग में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

ग्वालियर। शाश्वत सुख और निज स्वरूप में जगाने का दिन है गुरु पूर्णिमा। गुरु आश्रम, मठ मंदिरों में होंगे। गुरु पूजन के साथ गुरु पादुका पूजन भारत देश विश्वव में धर्म, आस्था, उत्सवों, देवी देवताओं के दर्शन, नमन, वेद शास्त्र, पुराण, संस्कृति, गुरु माता ,पिता, बड़ों के सम्मान जनसेवा, प्रधान का मुख्य देश है। यहां साधु-संतों, योगी महात्मा, धर्माचार्य के चरण स्पर्श कर उनसे शुभ मांगलिक आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य व कृतज्ञ बनाते हैं। सनातन धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। इनकी पूजा के लिए हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई सोमवार को है। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉं सतीश सोनी के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहते हैं। जिस पर बृहस्पति देव का शासन है। साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र जिस पर इस समय शुक्र का शासन है। इस दिन दिव्य और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इसमें वाशीयोंग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ब्रह्म योग, इंद्र योग रहेगा। इन दिन दिव्य और दुर्लभ शुभ संयोग में गुरु पूजन करना तथा गुरुओं से दीक्षा लेना शुभ फलदाई होगा। वही मिथुन राशि, कन्या राशि, धनु राशि, मीन राशि वालों के लिए भद्र नामक योग रहेगा। तथा वृषभ राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि वालों के लिए शश नामक योग रहेगा।

गुरु पूजन शुभ मुहूर्त

सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक इसके बाद दोपहर 12:15 से 1:30 तक तथा उसके बाद शाम 4:00 से 6:00 तक लाभ अमृत का मुहूर्त

क्या करें।

गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पादुका पूजन, गुरु दर्शन करके उन्हें मिठाईयां, नेवैध, वस्त्र, दक्षिणा आदि देकर उनकी आरती कर उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें। तथा गुरु के चरणो में कुछ देर बैठ कर उनकी कृपा प्राप्त करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.