ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वेस्टइंडीज कैसे करेगा विश्व कप के लिए क्वालीफाई देखें पूरा समीकरण

वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप 2023 के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। नीदरलैंड के खिलाफ हार ने कैरेबियाई टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि वेस्टइंडीज ने सुपर सिक्स में जगह बना ली है, लेकिन विश्व कप में पहुंचने के लिए उन्हें किसी चमत्कार की जरूरत होगी। जानिए वेस्टइंडीज अब वर्ल्ड कप के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकता है।

तीन मैच जीतने होंगे

वेस्टइंडीज को अब विश्व कप क्वालीफायर में तीन मैच खेलने हैं और बड़े अंतर से जीतने होंगे। कैरेबियाई टीम को श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान जैसी टीमों के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा।

श्रीलंका और जिम्बाब्वे को हारना होगा

तीन मैच जीतने के अलावा वेस्टइंडीज को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका और जिम्बाब्वे अपने बाकी बचे मैचों में से कम से कम दो मुकाबले हार जाएं। वेस्टइंडीज के पास वर्ल्ड कप में पहुंचने का एक और मौका है। अगर जिम्बाब्वे सुपर सिक्स के सभी मैच हार जाता है, तो वेस्टइंडीज को फायदा होगा। साथ ही श्रीलंका को वेस्टइंडीज से हारना चाहिए। वहीं, ओमान को दो, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड को एक-एक मैच जीतना चाहिए।

इन 8 टीमों ने किया क्वालीफाई

वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालीफाई किया है। अब दो टीम क्वालीफायर राउंड से आएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.