ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जसप्रीत बुमराह-केएल राहुल की वापसी पर आया अपडेट इस टूर्नामेंट से करेंगे कमबैक

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में कम समय बचा है। भारतीय क्रिकेट टीम के घायल खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर फिलहाल एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे हैं। बुमराह और राहुल को लेकर खबर है कि दोनों एशिया कप के जरिए वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं।

सूर्यकुमार और संजू रिजर्व खिलाड़ी

हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अभी ठीक होने में समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि वह विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर तैयार कर रहा है।

बुमराह का क्या हाल है

जानकारी के अनुसार, जसप्रीत बुमराह ने एनसीए में गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है। अभी तक उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है, लेकिन वह एनसीए के कुछ अभ्यास मैचों में हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि भारत के आयरलैंड टूर तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। टीम प्रबंधन वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। बुमराह को चोट से उबरने के लिए समय देना चाहता है। ऐसे में भारतीय फैंस को एशिया कप में जसप्रीत की वापसी देखने को मिल सकती है। बता दें पिछले साल पीठ की चोट के कारण बुमराह ने सितंबर के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैच नहीं खेला है।

केएल राहुल कब करेंगे वापसी

ऐसी ही स्थिति केएल राहुल के साथ है। आईपीएल के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में चोट लग गई थी। उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अगर केएल की रिकवरी तय कार्यक्रम के मुताबिक वह भी एशिया कप तक खेलने के लिए फिट हो सकते हैं।

श्रेयस कब तक होंगे फिट

राहुल और बुमराह के साथ श्रेयस अय्यर भी एनसीए में हैं। अय्यर फिलहाल फिजियोथेरेपी करा रहा हैं। वर्ल्ड कप में उनकी वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बता दें श्रेयस श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने वापसी की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर को दोबारा चोट लग गई और सर्जरी करानी पड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.