ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अजीत अगरकर BCCI चीफ सिलेक्टर की रेस में जानिए पूर्व तेज गेंदबाज का करियर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला टीम के कोच और चीफ सिलेक्टर पद पर जल्द फैसला करेगा। पूर्व तेंज गेंदबाज अजीत अगरकर चयन समिति के अध्यक्ष पद की रेस में हैं। वहीं, अमोल मजूमदार और तुषार अरोठे में से कोई एक महिला टीम का कोच बन सकता है।

क्रिकेट सलाहकार समिति ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। तुषार अरोठे पहले भी महिला टीम को कोचिंग दे चुके हैं। अमोल मजूमदार से कोचिंग पद के लिए बड़ौदा एसोसिएशन ने संपर्क किया है। मजूमदार इससे पहले IPL में राजस्थान रॉयल्स और साउथ अफ्रीका के लिए सहायक कोच का पद संभाल चुके हैं। इंग्लैंड की काउंटी डरहम टीम के पूर्व कोच जॉन लुईस ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है।

चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद पद खाली

भारतीय पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होने की उम्मीद है। चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि शुक्रवार है। साक्षात्कार 1 जुलाई को होंगे। अजीत अगरकर यदि अध्यक्ष बनते हैं, तो चयन समिति में पश्चिमी क्षेत्र से दो सदस्य होंगे। फिलहाल पश्चिमी क्षेत्र से सलिल अंकोला चयन समिति में हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने नाम की थीं चर्चा

बीसीसीआई ने बीते दिनों चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसकी लास्ट डेट 30 जून है। इसके बाद क्रिकेट सलाहकार समिति द्वारा इस पद के लिए नामों को शॉर्टलिस्ट और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले इस पद के लिए वीरेंद्र सहवाग का नाम चर्चा में था, लेकिन पूर्व बल्लेबाज ने खुद इन अटकलों को खारिज कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.