ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में हादसा सेल्फी लेने के चक्कर में छात्र 800 फीट गहरी खाई में गिरा

इंदौर। इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र में एक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ घूमने गया एक छात्र गहरी खाई में गिर गया। पुलिस, ग्रामी‌ण और एनडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह शव को निकाल लिया। हादसा सेल्फी लेने के दौरान हुआ है।

एसआइ सत्येंद्र सिसोदिया के मुताबिक इलियास कालोनी (खजराना) निवासी मोइन उर्फ अनस पुत्र इकबाल खान दोस्तों के साथ मुहाड़ी फाल में घुमने गया था। सेल्फी लेने के दौरान अनस और उसका दोस्त इरफान झाड़ियों में गिर गए। इरफान तो झाड़ियों में उलझ गया और साथियों की मदद से बाहर आ गया। अनस ढुलकते हुए गहरी खाई में जा गिरा। रात को अंधेरा होने के कारण सर्चिंग रोकना पड़ी। सुबह से टीम सर्चिंग में जुटी और करीब 12 बजे अनस का शव ऊपर लाया गया।

शुभ-लाभ टावर में युवक की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत

खजराना थाना क्षेत्र में युवक की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। स्वजन ने कहा उसका पैर फिसल गया।रहवासी कुछ और ही वाकया बता रहे है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है। तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट क्रमांक-315 में रहने वाला शेख डेनियल पुत्र नईमुद्दीन अचानक तीसरी मंजिल से गिर गया। स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक स्वजन ने कहा कि शेख डेनियल को उसकी मां ने परवीना ने कपड़े सुखाने के लिए बालकनी में भेजा था। वाशिंग मशीन से कपड़े निकाल कर बालकनी में सुखाने गया तब संभवत: पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। शेख डेनियल के पिता नईमुद्दीन के पास ट्राले है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.