ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने की बात अभी भी दरवाजे में बंद – टीएस सिंह देव

भोपाल। पड़ोसी राज्‍य छत्तीसगढ़ में हाल ही में उप-मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले टीएस सिंह देव भोपाल दौरे पर आए। यहां उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। पिछले चुनाव के बाद उन्हें और भूपेश बघेल को ढाई-ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रश्न पर असहज दिखे टीएस सिंह देव ने कहा कि अभी भी यह बात दरवाजे में बंद है।

छत्‍तीसगढ़ में बहुत कम समय के लिए उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रश्न पर उन्होंने महेंद्र धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह आखरी बाल में छक्का मारकर भारत की टीम को जिता सकते हैं, तो चार माह में बहुत कुछ हो सकता है। वह भोपाल में रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। टीएस सिंह देव ने कहा कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक का चुनाव और बीच में अन्य हालात बनने के कारण उप-मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्ति में देरी हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.