ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से संचालित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश के लिए 10 जुलाई तक आवेदन

भोपाल। सरकारी स्कूलों के शिक्षक अंग्रेजी भाषा में पारंगत होंगे। इसके लिए एनसीईआरटी द्वारा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश कोर्स संचालित किया जा रहा है। इससे न सिर्फ शिक्षक अंग्रेजी बोलना सीखेंगे, बल्कि बच्चों को भी अंग्रेजी में बोलने व पढ़ने में दक्ष कर सकेंगे। यह कोर्स सरकारी स्कूलों के अंग्रेजी के शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। यह पाठ्यक्रम 10 माह का होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। इस पाठ्यक्रम को राज्य शिक्षा केंद्र और आंगल भाषा शिक्षण संस्थान की ओर से तैयार किया गया है। इसमें सीटों की संख्या 30 होंगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर दिए हैं।

इस पाठ्यक्रम के लिए अंग्रेजी में पीजी जरूरी

प्रत्येक जिले से आवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्लोमा में प्रवेश ऐसे आवेदक पात्र होंगे जिनकी उम्र एक जुलाई 2023 को 50 वर्ष से अधिक न हो। साथ ही अंग्रेजी में पीजी की डिग्री हो। एक वर्ष का अंग्रेजी शिक्षण का अनुभव हो। राज्य शिक्षा केंद्र के अंतर्गत राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान हैं और इसमें संचालित डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश कोर्स को बीयू भोपाल से मान्यता प्राप्त है।

चयन परीक्षा में पास होना जरूरी

अधिकारियों के अनुसार इस एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश करने के बाद शिक्षक अंग्रेजी की नई पद्धति और नवाचार सीख सकेंगे। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र शिक्षकों को अंग्रेजी की नवीन पद्धति, नवाचार और भाषा में विभिन्न कौशल सिखाएगा। उन्हें अंग्रेजी शिक्षण, प्रशिक्षण में लगाया जाएगा। चयन प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.