ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूजी-पीजी कोर्सेस में प्रवेश लेने में छात्राएं छात्रों से आगे कला संकाय के प्रति रुझान ज्यादा

भोपाल। प्रदेश के 1318 निजी व सरकारी कालेजों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसमें भी बेटियां आगे हैं। 62 प्रतिशत छात्राएं और 38 प्रतिशत छात्रों ने फीस जमा कर अपनी पसंद के कालेजों में प्रवेश लिया है। उच्च शिक्षा विभाग की यूजी व पीजी की दो चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 85 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें 32 हजार छात्र और 53 हजार छात्राएं शामिल हैं।

इतना ही नहीं, छात्राएं प्रवेश लेने के लिए नामांकन, च्वाइस फिलिंग और सत्यापन में भी आगे हैं। विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी धीरेंद्र शुक्ल का कहना है कि इसका मुख्य कारण छात्राओं के लिए पंजीयन निश्शुल्क है और कई योजनाएं भी संचालित हो रही हैं। साथ ही छात्राओं के उत्‍तीर्ण होने का प्रतिशत भी अधिक है।

यूजी में कला संकाय में छात्राओं ने अधिक प्रवेश लिया

12वीं के बाद यूजी में आगे की पढ़ाई के लिए 44 हजार विद्यार्थियों ने कला संकाय को पसंद किया है। इसमें 27 हजार छात्राएं और 17 हजार छात्रों ने कला संकाय का चयन किया है। इसके बाद विज्ञान में 23 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें 16 हजार छात्राएं व सात हजार छात्रों ने प्रवेश लिया है। इस बार तीसरे नंबर पर कामर्स है, जिसमें 15 हजार ने प्रवेश लिया है।

एक नजर में

कालेजों की संख्या- 1318

यूजी व पीजी की कुल सीटों- 9.54 लाख

मुख्य राउंड में यूजी व पीजी में प्रवेश- 1.16 लाख

छात्राओं के प्रवेश- 74 हजार

छात्रों के प्रवेश- 42 हजार

यूजी की सीटें – 7.33 लाख

आवंटन- 1.28 लाख

प्रवेश- 85,758

छात्राओं के प्रवेश- 53 हजार

छात्रों के प्रवेश- 32 हजार

पीजी की सीटें – 2.21 लाख

आवंटन- 47 हजार

प्रवेश- 30 हजार

विद्यार्थियों के प्रवेश- 9 हजार

छात्राओं के प्रवेश- 21 हजार

सीएलसी राउंड में

यूजी-पीजी

यूजी में नए पंजीयन- 1.16 लाख

च्वाइस फिलिंग- 1.51 लाख

सत्यापन- 1.05 लाख

पीजी में नए पंजीयन- 45137

च्वाइस फिलिंग- 63797

सत्यापन की स्थिति- 29777

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.