ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में पहुंचे सीएम शिवराज

भोपाल। राजधानी के लाल परेड मैदान से सटे मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में मंगलवार को संविदा कर्मियों का सम्‍मेलन आयोजित किया जा रहा है। दोपहर सवा तीन बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इस सम्‍मेलन में पहुंचे। माना जा रहा है कि सीएम इस सम्‍मेलन में संविदा कर्मचारियों के हित में बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सम्‍मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्‍या में संविदा कर्मचारी एकत्रित हुए हैं।

सीएम को अपने बीच पाकर संविदा कर्मचारियों में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। सीएम के मंच पर पहुंचने के साथ ही संविदा कर्मचारियों ने नारा लगाया – ‘हमें गिफ्ट लौटना है, मामा को फिर लाना है।’

सीएम शिवराज ने पूरे प्रदेश में बहाई विकास की गंगा – प्रभुराम चौधरी

कार्यक्रम के मंच से स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सगे भाइयों से भी बढ़कर हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान। उन्‍होंने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। आज हमारा प्रदेश पूरे देश में नंबर वन हो रहा है। एक समय था जब 500 रुपये में शिक्षाकर्मी पढ़ाने जाया करते थे। स्वास्थ विभाग में 33,000 कर्मचारी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में ढाई लाख संविदा कर्मचारी हैं। रविवार को ही सामान्य वर्ग आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे और कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा के साथ संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने सीएम शिवराज से मुलाकात की थी। संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और अनुभव के आधार रिक्‍त पदों पर नियमितीकरण समेत अन्‍य मांगें कर रहे हैं।

संविदा कर्मचारियों की सेवा निरंतर रखने के लिए उनसे प्रतिवर्ष स्व-मूल्यांकन प्रतिवेदन लिया जाता है। इसके आधार पर ही निर्धारित होता है कि सेवा निरंतर रखनी है या नहीं। इनसे जिस पद का काम लिया जाता है, उसका 90 प्रतिशत वेतन ही दिया जाता है।

ये हैं संविदा कर्मचारियों की मांगें

– समान पद समान वेतन की व्यवस्था लागू हो।

– संविदा कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर रिक्त पदों पर नियमित किया जाए।

– स्वास्थ्य सुविधा के लिए अन्य कर्मचारियों की भांति पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिले।

– अनुकंपा नियुक्ति और ग्रेच्युटी की भी सुविधा मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.