ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुखिया के परिवार को जान से मारने की मिल रही है धमकी

कटिहार। जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर पंचायत के मुखिया फरजाना के पुत्र सलीम की हत्या 2 महीने पूर्व हुई थी। जिसमें दस व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। परंतु अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई उचित कार्यवाही होता दिखाई नहीं दे रहा है। मुखिया प्रतिनिधि हारून रशीद ने बताया कि पुत्र की हत्या के बाद उन्हें प्रशासन पर पूर्ण विश्वास था कि बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। परंतु अभी तक इस मामले में कोई भी उचित कार्यवाही होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में प्रशासन के द्वारा एक मुखिया का इंसाफ नहीं किया जा रहा है। तो आम जनों की बात ही छोड़ दिया जाए। यहां तक कि अपराधीगणों के द्वारा मुखिया के परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। डर से मुखिया का पूरा परिवार घर में कैद रहने को मजबूर है, जिससे पंचायत का विकास बिल्कुल ही रुका हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों का भी प्रशासन से भरोसा उठता दिखाई दे रहा है। सभी दबी जुबां में बात करते हैं कि प्रशासन बिल्कुल ही निस्सहाय दिख रही है। हत्या के बाद मुखिया प्रतिनिधि हारून रशीद के द्वारा बड़े से बड़े आला अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया गया परंतु अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होता दिखाई नहीं दे रहा है। मुखिया परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रशासन के द्वारा अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो उन्हें आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.