ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गंगातट पर कांवरियों को दी जानेवाली सुविधा का एसडीएम ने लिया जायजा

कटिहार। जिले के मनिहारी गंगाघाट पर हर वर्ष बड़ी संख्या मे शिवभक्त गंगाजल भरने के लिए आते हैं।तनमन निर्मलकर गंगाजल लेकर अपने अपने शहर स्थित देवालयों , शिवालयों की ओर प्रस्थान करते हैं। पूरे श्रावणमास गंगातट पर शिवभक्तों का गंगाजल भरण को ले तांता लगा रहता है।मनिहरी गंगाघाट स्नान को आनेवाले शिवभक्त कांवरियों की सुरक्षित गंगा स्नान सहित अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ गंगाघाट पहुंचकर की जा रही तैयारी का जायजा लिया।सुरक्षित स्नान को ले नदी तट पर बैरिकैडिंग कराने , स्वच्छ पेयजल, शौचालय, वस्त्र परिवर्तन के लिए अस्थायी केन्द्र की व्यवस्था बहाल करने के निर्देश नगर कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल को दिये। इस मौके पर सीओ राजेश रंजन, बीडीओ रणधीर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रणधीर लाल, थानध्यक्ष रामविलास सिंह,नगर कनिय अभियंता रिजवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.