ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लुधियाना में शराब तस्करी करते हुए महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना। में थाना माडल टाउन पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो शराब तस्करों काे गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 67 बोतल शराब बरामद हुई। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पहले मामले में पुलिस ने धक्का कालोनी इलाके में दबिश देकर एक महिला को 55 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान धक्का कालोनी की गली नंबर 9 निवासी कमला के रूप में हुई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित महिला अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठ कर सरेआम शराब बेचने का काम कर रही है। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया। दूसरे मामले में पुलिस ने माडल टाउन श्मशान घाट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ सीता राम ने बताया कि उसकी पहचान बस्ती अब्दुल्ला पुर की गली नंबर 3 निवासी रेशम सिंह के रूप में हुई। आरोपित स्कूटर पर अपने ग्राहकों को शराब सप्लाई करने के लिए ज रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.