ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओटीटी पर दिखेगी वरुण और जाह्नवी की रोमांटिक केमिस्ट्री इस दिन रिलीज होगा बवाल का टीजर

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की जोड़ी को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘बवाल’ फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी साथ दिखाई देने वाली है। कुछ समय पहले ही वरुण धवन ने एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के टीजर के डेट अनाउंस की है। बवाल फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म का पोस्टर देख लोगों को जाह्नवी और वरुण की जोड़ी काफी पसंद आई है।

वरुण ने शेयर किया नया पोस्टर

अब हाल ही में वरुण धवन ने नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म का टीजर कल यानी 5 जुलाई को 12 बजे रिलीज किया जाएगा। जो पोस्टर शेयर किया गया है, उसमें जाह्नवी और वरुण एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘तुम प्यार करने देते तो तुम्हें कितना प्यार करते। कल 12 बजे बवाल का टीजर आउट होगा।’ बवाल फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बवाल फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई है। अब ये फिल्म 27 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। 8 जुलाई 2023 को फिल्म का ट्रेलर दुबई में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बवाल की प्रीमियर ईफल टावर पर किया जाएगा, जो कि पहली इंडियन फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही ‘देवरा’ फिल्म से साउथ डेब्यू करने वाली हैं। इसके साथ ही उनके पास मिस्टर एंड मिसेज माही और छोटे मियां बड़े मियां फिल्म है। वही वरुण जल्द ही ‘सिटाडेल’ फिल्म की हिंदी रीमेक ‘सिटाडेल इंडिया’ में नजर आने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.