ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सलेमपुर गांव का सड़क हुआ कीचड़मय पैदल चलना हुआ मुश्किल, स्कूली बच्चों को काफी परेशानी

जहानाबाद। मानसून की पहली बारिश के साथ ही जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित सलेमपुर गांव का मुख्य पथ कीचड़ से सराबोर हो गया है। गया – पटना मुख्य मार्ग से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में जाने के लिए लोगों को सोचना पड़ रहा है। इस ओर ना तो किसी प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान है और ना ही किसी जनप्रतिनिधियों का। गांव के लोग आदम जमाने का जीवन जीने को अभीशप्त हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर कहीं-कहीं तो इतना कीचड़ हो गया है की पैदल चलना भी नामुमकिन है। बाइक सवार जान हथेली पर रखकर उस जगह को पार करते हैं कीचड़ के कारण स्कूल की गाड़ियां गांव के अंदर नहीं जा पा रही है जिसके कारण स्कूली बच्चों को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कुणाल कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ही पक्की सड़क का निर्माण किया गया था पर वह सड़क अपने बनने के बाद 1 साल की नहीं चल सका और जगह जगह गड्ढे उभर आए। एक अन्य ग्रामीण टिंकू कुमार ने बताया कि वह अपने भतीजे को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था कि कीचड़ में चक्का स्लिप होने के कारण दोनों वहीं कीचड़ में गिर गए इसके कारण दोनों को वापस घर लौटनाा पड़ा। ग्रामीण बताते हैं कि इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार संबंधित पदाधिकारियों को सूचित किया गया पर अभी तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। अब देखना दीगर होगा कि अधिकारियों का ध्यान इस ओर कब आकृष्ट होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.