ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी पर हिमंत बिस्वा वाले बयान पर भड़के केसीआर

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच राव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, क्या आपकी पार्टी में यही संस्कृति है? क्या यही हिन्दू धर्म है? क्या यही है हमारे देश की संस्कृति? आपका एक मुख्यमंत्री एक राजनेता से पूछ रहा है कि उसके पिता कौन हैं? एक भारतीय होने के नाते मुझे शर्म आती है और मेरी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।  आगे कहा कि यह देश के लिए अच्छी बात नहीं है। इतना ही नहीं राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को हटाने की मांग की। मालूम हो कि हेमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को उत्तराखंड में एक रैली के दौरान सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने और कोविड विरोधी टीकों की प्रभावशीलता पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी पर हमला किया था। उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या हिंदू महाकाव्यों में यही सिखाया जाता है। आप (भाजपा) बुरे लोग हैं। मैं भाजपा अध्यक्ष नड्डा से अनुरोध करता हूं कि यदि आप ईमानदार हैं और धर्म में विश्वास करते हैं, तो असम के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर दें। क्या कोई सीएम इस तरह बात कर सकता है? हर चीज की सीमा होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.