ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कबूतरबाजों के चंगुल से बचाए गए 15 गुजराती, विदेश जाने की चाहत में तीन करोड़ की रकम गंवाई

Gujarat विदेश जाने की चाहत में गुजरात के पांच-छह परिवार के 15 लोग तीन करोड़ रुपये से अधिक की रकम गंवा बैठे और ये लोग करीब दो माह तक दिल्ली और कोलकाता में एजेंटों के पास बंधक भी रहे।

अहमदाबाद। कनाडा व अमेरिका जाने की चाहत में गुजरात के पांच-छह परिवार के 15 लोग तीन करोड़ रुपये से अधिक की रकम गंवा बैठे तथा दो से ढाई माह तक दिल्ली व कोलकाता में एजेंटों के पास बंधक रहे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देश के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई कर इन सभी को मुक्त करा गुजरात लाई। गांधीनगर के डिंगुचा गांव के एक परिवार के चार सदस्यों के कनाडा व अमेरिका सीमा पर बर्फ में फंसकर दम तोड़ने की घटना के साथ ही सामने आया कबूतरबाजी का यह जाल अभी खत्म नहीं हुआ है। दिसंबर, 2021 में अहमदाबाद, गांधीनगर व मेहसाणा के 15 महिला, पुरुष व बच्चे गुजरात, दिल्ली व पश्चिम बंगाल के एजेंटों के जरिए कनाडा व अमेरिका जाने के लिए निकले थे। इन परिवारों को कबूतरबाज सुशील राय, संतोष राय, राजेश नटवर लाल पटेल ने दिल्ली व कोलकाता में बंधक बनाकर अब तक तीन करोड़ पांच लाख रुपये वसूल लिए तथा बंदूक के बल पर और धन की मांग कर रहे थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने गत दिनों मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को इस घटना से अवगत कराया। इसके बाद गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के निर्देश पर गांधीनगर रेंज आइजी अभय चूडास्मा व पुलिस अधीक्षक मयूर चावडा ने अलग- अलग टीमें बनाकर दिल्ली व कोलकाता भेजी। रविवार शाम को चार लोगों को दिल्ली के होटल से तथा 11 को कोलकाता से मुक्त कराया। रेल व हवाई मार्ग से इन सभी को अहमदाबाद लाया गया। पुलिस ने फिरौती, अपहरण, आर्म्स एक्ट के तहत संतोष व राजेश पटेल को गिरफ्तार किया है अन्य आरोपित फरार हैं। गांधीनगर की शीतल पटेल ने बताया कि एजेंट अब तक इन परिवारों से तीन करोड़ रुपये से अधिक रुपये ऐंठ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक मितेश रणछोड पटेल से 1.60 करोड़ रुपये, शैलेष पटेल से 49 लाख रुपये, हिरल भरत पटेल से 2.5 लाख रुपये व तेजस पटेल से 81 लाख रुपये वसूले। बंदूक के बल पर कबुतरबाज इन परिवारों से और धन वसूलना चाहते थे। पैसा नहीं देने पर इनके साथ गई दो मासूम बच्चियों को कोलकाता में बेचने की भी धमकी दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.