ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाहीन अफरीदी के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची पूरी पाक टीम जानिए क्यों छोड़ दी हारिस रऊफ की शादी

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर रवाना होने वाली है। इससे पहले खिलाड़ियों ने अपनी साथी क्रिकेटर शाही अफरीदी की शादी के रिसेप्शन में हिस्सा लिया। यह रिसेप्शन कराची में हुआ।

पता दें, शाहीन अफरीदी ने पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी से निकाह किया है। यह शादी इस साल फरवरी में हुई थी, लेकिन उसके बाद से क्रिकेटर के बिजी रहने के कारण रिसेप्शन नहीं हो सका था।

शादी के तुरंत बाद शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) और फिर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेना था। इसलिए रिसेप्शन अब दिया गया, जिसमें पूरी क्रिकेट टीम शामिल हुई।

हारिस रऊफ की शादी में नहीं जा सके खिलाड़ी

पूरी टीम के हारिस रऊफ की शादी में शामिल होने की योजना भी थी। यह शादी इस्लामाबाद में थी और खराब मौसम के कारण टीम वहां नहीं जा सकी।

हारिस ने एक भव्य समारोह में मुज़ना मंसूर मलिक से शादी रचाई है। शादी समारोह से हारिस और उनकी खूबसूरत पत्नी के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Pak vs SL: श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 10 जुलाई तक श्रीलंका पहुंचेगी। 16 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे पर टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगा। दूसरा टेस्ट 24 से 28 जुलाई तक है और कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

पाकिस्तान का यह श्रीलंका दौरा इसलिए अहम है कि क्रिकेट विश्व कप से ठीक पहले यहां एशिया कप होगा। दरअसल, टीम इंडिया ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद श्रीलंका ने भारत के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की थी, जिसे आईसीसी ने स्वीकार कर लिया है।

एशिया कप का शेड्यूल जल्द जारी किया जा सकता है। पाकिस्तान टीम को इस साल के आखिरी में वर्ल्ड कप खेलने भारत भी आना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.