ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश की आशंका, झमाझम बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

भोपाल। देश के कई राज्यों में मौसम का कहर देखा जा रहा है। कई शहरों में झमाझम बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, यूपी, छग, राजस्थान, गुजरात, मुंबई में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है। इसी बीच अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो राज्य में भी भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों में तेज और रिमझिम बारिश होती रही। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहेगा। जबलपुर-नरसिंहपुर समेत 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार रीवा सतना सीधी सिंगरौली शहडोल उमरिया अनूपपुर भिंड मुरैना श्योपुर भोपाल राजगढ़ बैतूल खंडवा हरदा झाबुआ धार इंदौर रतलाम उज्जैन देवास शाजापुर मंदसौर गुना अशोकनगर शिवपुरी डिंडोरी जबलपुर कटनी सिवनी मंडला बालाघाट पन्ना दमोह सागर छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिला में भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 24 घंटे के भीतर 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण जनजीवन प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियों का संचालन करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.