ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध रिवाल्वर लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने कल रात एक बदमाश को अवैध रिवाल्वर लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर रिवाल्‍वर जब्त कर ली है।

थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि कल रात सूचना मिली थी कि रंभा नगर इलाके में एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रात करीब 11 बजे न्यू माता आटा चक्की रंभा नगर से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। मौके पर ही ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी रिवाल्‍वर मिली। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद सलमान उर्फ नशा पुत्र मोहम्मद लईक (32) के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर अवैध रिवाल्वर जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने रिवाल्‍वर किससे और कब खरीदी। वहीं आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट और हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.