ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तलवे चटवाने वाले दो गुंडों पर लगाई रासुका इन्हीं के कहने पर की गई थी बर्बरता

ग्वालियर। चार पहिया वाहन में बर्बरता से मारपीट करने और तलवे चटवाने वाले दो गुंडों पर रासुका लगाई गई है। पूछताछ में दोनों गुंडों ने पुलिस को बताया कि इनके कहने पर ही मुख्य आरोपित ने मोहसिन खान से कार में बर्बरता की थी। उसे पहले चप्पलों से पीटा फिर तलवे चटवाए, जिस वाहन में बर्बरता हुई, वह इन्हीं गुंडों का है। दोनों पर पूर्व में बस लूट, आर्म्स एक्ट, डकैती जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

ग्वालियर में शुक्रवार को युवक से बर्बरता कर तलवे चटवाने का वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चित रहा था। सीधी कांड के बाद ग्वालियर में बर्बरता का यह वीडियो सामने आने से पुलिस अलर्ट हुई थी।

पुलिस ने शनिवार दोपहर तक मुख्य आरोपित, अमित गुर्जर, तेजेंद्र गुर्जर और सुदीप गुर्जर को पकड़ लिया था। मुख्य आरोपित को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। उसकी उम्र 17 वर्ष 11 माह बताई गई है। सुदीप को जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल अमित पर पूर्व के दो और तेजेंद्र पर छह अपराध दर्ज हैं।

गुंडे अमित और तेजेंद्र ने की थी प्लानिंग

एएसपी जयराज कुबेर ने बताया वारदात की प्लानिंग अमित और तेजेंद्र ने की थी। 23 जून को आरोपितों ने पहले शराब पी। मुख्य आरोपित को भी शराब पिलाई। प्लानिंग से करण गोस्वामी को मिलेनियम प्लाजा के पास से अगवा किया। उससे फोन कर मोहसिन उर्फ मंत्री खान को बुलवाया। इसके बाद उसे भी चार पहिया वाहन में अगवा कर बर्बरता की थी। वाहन तेजेंद्र गुर्जर का है।

इनका कहना है

युवक से कार में बर्बरता की वारदात में दो आरोपितों पर रासुका की कार्रवाई की गई है। दोनों पर पहले से अपराध दर्ज हैं। इन दोनों के कहने पर ही मुख्य आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया।

राजेश सिंह चंदेल, एसएसपी, ग्वालियर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.