ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संत की हत्या से आक्रोशित जैन समाज कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाए केस

धार। कर्नाटक में जैन संत काम कुमार नंदी की हत्या से जैन समाज में गुस्सा है। इस संबंध में धार नगर के समग्र जैन समाज ने मुनि आदित्य सागर की प्रेरणा से शुक्रवार को कंट्रोल रूम में एकत्रित होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कर्नाटक मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सोनिका सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य मांग मुनि काम कुमार नंदी की हत्या की साजिश का जल्द खुलासा हो। हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाए, राष्ट्रीय स्तर पर विहार के दौरान व चातुर्मास में जैन संतों की एवं जैन धर्मावलंबियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, केंद्र व सभी प्रदेशों में जैन संरक्षण एवं सुरक्षा आयोग का गठन हो, सामाजिक-धार्मिक अधिकारों की रक्षा सरकारें सुनिश्चित करें।

मीडिया प्रभारी पारस जैन गंगवाल ने बताया कि जैन समाज अपने धार्मिक तीर्थों, धार्मिक स्थलों, जैन संतों व धर्मावलंबियों की सुरक्षा को लेकर पहले ही बहुत चिंतित है। ऐसे में संत की निर्मम हत्या आक्रोशित करने वाली व चिंता बढ़ाने वाली घटना है। साथ ही ऐसे में कर्नाटक सहित सभी केंद्र सरकार व सभी मुख्य दलों की खामोशी निराशाजनक है। जैन समाज इस सब को अब सहने वाला नहीं है। अगर समाज की मांगे नहीं मानी गई तब अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए फिर से शिखरजी आंदोलन जैसा बड़ा आंदोलन फिर से करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

ज्ञापन देते समय समाज के ये लोग थे मौजूद

ज्ञापन देते समय दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अशोक कासलीवाल, स्थानक जैन समाज अध्यक्ष अशोक बाफना, श्वेतांबर समाज अध्यक्ष प्रकाश बाफना, पोरवाल समाज अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, श्वेतांबर जैन समाज अध्यक्ष वर्धमान सुराना, मानतुंग गिरि अध्यक्ष नरेश गंगवाल, आहू पार्श्वनाथ क्षेत्र अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल, कागदीपुरा अध्यक्ष विनय छाबड़ा, वैश्य समाज के महेश माहेश्वरी, विजय मेहता मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.