ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जाति और धर्म के अलावे भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं : जमा

पटना। मंगलवार को जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने प्रदेशभर के आम लोगों की शिकायतों को सुनकर त्वरित निराकरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री जमा खान ने कहा कि बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है इसलिए ये लोग तरह-तरह की साजिश रच कर विपक्षी एकजुटता में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं मगर भाजपा का यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बताएं उन्होंने अपने 9 वर्षों के शासनकाल में देश की जनता के लिए क्या काम किए? भाजपा के पास आज कोई मुद्दा नहीं है और मुद्दों पर सवाल करने के जवाब में ये लोग सिर्फ जाति और धर्म की बात करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इतने बड़े राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी भी जाति-धर्म को लेकर कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के अंदर जो विकास की अविरल धारा बही है वह देश और दुनिया में एक मिसाल के तौर पर आज पेश किया जाता है। मंत्री जमा खान ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने को लेकर मुख्यमंत्री के अंदर कोई महत्वाकांक्षा या अभिलाषा नहीं है। उनका सिर्फ एक ही प्रयास है कि देश का लोकतंत्र बचे, देश का संविधान बचे और यह तभी संभव होगा जब देश भाजपा मुक्त बनेगा। हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को सुंदर बगीचे की तरह संवारने का काम किया था मगर भाजपा के लोग आज अपने राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए भारत के महान इतिहास और संविधान को कुचल रहे हैं, जनता कभी इन्हें माफ नहीं करेगी। 2024 में भाजपा की विदाई निश्चित है इसलिए लोग पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो0 सलीम परवेज एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण कुमार सिंह मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.