ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विपक्षी एकता के शिल्पकार नीतीश कुमार की कोशिशों से घबराए पीएम मोदी, याददाश्त भी हो रही कम : जदयू

पटना। जदयू प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक राहुल शर्मा और भारती मेहता ने प्रधानमंत्री की याददाश्त कम होने को लेकर तंज कसा है। दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि विपक्षी एकता के रचनाकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रंग ला रही कोशिशों के चलते प्रधानमंत्री की याददाश्त गड़बड़ा गई है और उन्हें भूलने की बीमारी हो रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ पिछले 15 मई को ही थी, लेकिन मुख्यमंत्रियों के साथ 28 मई को हुई बैठक में पीएम ने कहा कि एनडीए स्थापना की वर्षगांठ अभी आने वाली है। प्रवक्ताओं ने तंज कसते हुए कहा कि मूर्त रुप ले चुके विपक्षी एकता से बौखलाए प्रधानमंत्री की याददाश्त कमजोर हो गई है और उन्हें चीजें याद नहीं रह रही हैं। पार्टी के दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशों के चलते विपक्षी दल साझा तरीके से बीजेपी को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से हटाने को लेकर कमर कस चुके हैं और वो साझा तौर पर बीजेपी को देश की सत्ता से बाहर करेंगे। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की संभावित हार को देख प्रधानमंत्री को एनडीए गठबंधन में शामिल दलों की याद आ रही है। दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर बीजेपी चाहे लाख कोशिश कर ले लेकिन देश की जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है और वो आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.