ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीधी: 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सीधी: सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीधी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पूरा मामला मंगलवार का है जहां बच्ची घर पर खेल रही थी तभी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर उसके मां-बाप दौड़े तब आरोपी व्यक्ति बच्ची को छोड़कर वहां से भाग गया।

इसके बाद माता-पिता ने मझौली थाने में पहुंचकर इसकी सूचना दी और मझौली अस्पताल में बच्ची को भर्ती करा दिया गया। हालत खराब होने पर बच्ची को जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां बच्ची का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.