ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकारी और अनुबंधित पुराने वाहनों में जल्द लगानी होगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

इंदौर। पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य होगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने आदेश निकाला है। 1 अप्रैल 2019 के पहले के पुराने वाहनों में यह नंबर प्लेट लगाई जाएगी। जिस कंपनी का वाहन है, उस कंपनी के शोरूम पर जाकर यह नंबर प्लेट लगवाई जा सकेगी। इसके लिए आमजन को तय शुल्क चुकाना होगा। सभी शासकीय वाहन और अनुबंधित वाहनों में छह माह के अंदर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश में नए और पुराने वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाई जाना है। नए वाहनों में नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन बेचा जा सकेगा। वहीं पुराने वाहनों में नंबर प्लेट लगाने का जिम्मा शोरूम संचालकों को सौंपा गया है। इसमें 1 अप्रैल 2019 से पहले के वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। वाहन जिस कंपनी का है, उसके अधिकृत डीलर के यहां से नंबर प्लेट लगवाई जा सकेगी। पुराने वाहनों में नंबर प्लेट लगाने की एजेंसी तय नहीं होने से शोरूम संचालकों को काम सौंपा गया है।

वाहन पोर्टल पर दर्ज करना होगी जानकारी

नंबर प्लेट जिस वाहन के लिए आवेदन मिला, उसी पर लगाई जा सकेगी। अधिकृत डीलर द्वारा वाहन के इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने के बाद नंबर प्लेट फिक्स करना होगी। वाहन में नंबर प्लेट फिक्स होने के बाद डीलर को वाहन पोर्टल पर नंबर प्लेट का लेसर कोड और अन्य जानकारी अपलोड करना होगी। डीलर आनलाइन पोर्टल विकसित करेंगे। वाहन पोर्टल से मिलान करने के बाद नंबर प्लेट लगाई जा सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.