ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Student Of The Year 3: स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ फिर वापसी कर रहे हैं करण जौहर इस स्टार किड का होगा डेब्यू

Student Of The Year 3: करण जौहर की फिल्मों से हमेशा यंगस्टर्स कनेक्ट करते हैं। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। हाईस्कूल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे। तीनों स्टार्स की ये डेब्यू फिल्म थी। वहीं साल 2019 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया था, जिससे अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं, अब जल्द ही इस फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नई स्टार कास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें एक स्टार किड का डेब्यू भी होने वाला है। फिल्म के दूसरे पार्ट के बाद करण जौहर इस फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ एक फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज होगी। करण जौहर इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ मिलकर वेब सीरीज में बदलने वाले हैं, जो ओटीटी पर रिलीज होगी। इस सीरीज में शनाया कपूर नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि शनाया ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ से ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।

स्क्रिप्ट पर किया जा रहा काम

बता दें कि शनाया कपूर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। वे साउथ एक्टर मोहनलाल की पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘वृषभ’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं। खबरों की माने तो फिलहाल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट के पूरा होने के बाद इस सीरीज के प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। साल के आखिरी तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। धर्मा प्रोडक्शन की पूरी डिजिटल टीम स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 सीरीज पर काम करने में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.