ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं मौनी राॅय पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई अपनी हालत

 टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी राॅय हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मौनी को नागिन सीरियल से काफी फेम मिली है। फिलहाल मौनी अपने काम से ब्रेक लेकर दुबई में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। वहीं, अब खबरें मिल रही है कि मौनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस बात की जानकारी मौनी ने खुद एक पोस्ट शेयर कर दी है। मौनी ने बताया कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। वे पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन अब वे ठीक हैं। इस पोस्ट के जरिए मौनी ने अपने करीबी दोस्तों का शुक्रिया अदा किया है।

मौनी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

मौनी ने कुछ फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “अस्पताल में 9 दिन बिताने के बाद मैं अब तक किसी भी चीज से काफी ज्यादा शांति फिल कर रही हूं। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे-धीरे ही सही लेकिन मैं ठीक हो रही हूं। मेरे सबसे प्यारे दोस्तों को बहुत-बहुत थैंक्यू, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में लगाया, मुझे शुभकामनाएं और प्यार भेजा। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति सूरत नांबियार के लिए भी एक स्पेशल पोस्ट लिखा और कहा आपके जैसा कोई नहीं हैं, मैं हमेशा आभारी हूं।” मौनी की इस पोस्ट पर उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

फैंस ने की मौनी के लिए प्रार्थना

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “हम प्रार्थना करेंगे कि आपकी सेहत जल्दी ठीक हो जाए।” इससे पहले भी मौनी ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने धोखे की तरफ इशारा किया था। वहीं, मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही साइंस-फिक्शन हाॅरर काॅमेडी फ्लिक ‘द वर्जिन ट्री में नजर’ आने वाली हैं। फिल्म में मौनी के साथ-साथ संजय दत्त, पलक तिवारी और सनी सिंह भी मुख्य किरदार में आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.