ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमृत सरोवर तालाब की पार से फिसलने से दो किशोर पानी में डूबे मौत

 भिंड। ऊमरी थाना अंतर्गत बिलाव गांव के पास बने अमृत सरोवर में पानी पीने लिए घुसे मवेशी को निकालने के दौरान दो किशोर सरोवर में डूब गए। ग्रामीणों ने किशोरों को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक आपसे में ममेरे भाई थे, घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 11 वर्षीय सोनू खान पुत्र कल्लू खान निवासी बिलाव और 14 वर्षीय मृतक गुलफाम खान पुत्र सफदल खान निवासी कीचोल थाना पोरसा जिला मुरैना गांव के बाहर भैंस चरा रहे थे। इस दौरान मवेशी पानी पीने के लिए अमृत सरोवर में चले गए।

सोनू तालाब किनारे की पार (कच्ची दीवार) पर खड़े होकर मवेशी को निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से सोनू पानी में चला गया। सोनू को पकड़ने की कोशिश में गुलफाम भी पानी में चला गया। इससे दोनों बालक पानी में डूब गए।

किशोरों को तालाब में डूबता हुआ देखकर आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और स्वजन को जानकारी दी। स्वजन दोनो बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है, गुलफाम बिलाव में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.