ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सामने आया बोरवेल में गिरे बच्चे का CCTV सुनाई दी रोने की आवाज ऑपरेशन जारी

नालंदा। बिहार के नालंदा में एक बच्चा 160 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया है। डोमन मांझी ने पुलिस को सूचना दी कि उनका 4 साल का बेटा शुभम कुमार खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया।

तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। शंभू मंडल के सर्कल अधिकारी सिल्वा ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, “हमें सूचना मिली कि एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। हम बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ और बचाव दल मौके पर है। बच्चा अभी भी जीवित है, हम उसकी आवाज सुन सकते हैं।“

बच्चे का सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अभी तक वह सुरक्षित दिख रहा है। उसके रोने की आवाज भी सामने आ रही है। प्रशासन की ओर से बोरवेल के नीचे सीसीटीवी कैमरा डाला गया था।

बचाव दल के मुताबिक, टॉर्च के माध्यम से बच्चा दिख रहा है। बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। ऑक्सीजन सप्लाई जारी है। दो जेसीबी लगाकर समानांतर खुदाई की जा रही है। मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार पहुंचे हैं। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.