ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तालाब में तैरते-तैरते दूर चला गया युवक वापस आने में हुआ असमर्थ बचाव दल ने निकाला शव

बालाघाट। बालाघाट के मलाजखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंदई पाथरी के तालाब के पानी में डूबने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसकी सूचना कंट्रोल रुम से होमगार्ड, एसडीआरएफ टीम को मिलने पर टीम ने बुधवार को घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरु किया और करीब आठ घंटे की मशक्त के बाद युवक के शव को निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक तैरते-तैरते दूर चला गया था लेकिन वह वापस नहीं आ सका और थक कर बीच में ही पानी में डूब गया।

तैरना जानता था युवक

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंदई पाथरी निवासी युवक दीपक पिता सुमरन धुर्वे 25 वर्ष मंगलवार को दोपहर के समय गांव के ही बड़े तालाब में नहाने गया था और उसे तैरना भी आता था। जिसके चलते ही वह बड़े तालाब में तैर कर आगे की ओर जा रहा था लेकिन आधे रास्ते में ही उसकी श्वास फुल गई और वह तैरकर वापस नहीं आ पाया। जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलने पर उन्होंने स्थानीय स्तर पर उसे तालाब से निकालने का प्रयास किया लेकिन जब वे सफल नहीं हो पाए तो रात करीब साढ़े दस बजे इसकी सूचना होमर्गाड, एसडीआरएफ की टीम को दी गई। सूचना के बाद शुक्रवा की सुबह करीब पांच रेस्क्यू टीम रवाना हुई और उन्होंने रेस्क्य शुरु किया और करीब आठ घंटे की मशक्त के बाद युवक के शव को निकालकर पुलिस को सौंपा।

पुलिस ने किया मर्ग कायम मामले को लिया विवेचना में

मलाजखंड थाना पुलिस ने तालाब के पानी में डूबने से युवक की मौत की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है। शव को अस्पताल में लाकर चिकित्सक व परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। युवक के शव का रेस्क्यू करने में होमगार्ड, एसडीआरएफ टीम प्रभारी फागूलाल नेवारे, प्रेमसिंह उईके, हीरालाल टेकाम,कुलदीप दुबे, योगेश बघेल, योगेंद्र सिंह, तखत सिंह वाहन, नदीम खान मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.