ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दरभंगा में 3 दिनों तक सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लगा बैन, गृह विभाग ने लिया बड़ा निर्णय

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में फेसबुक, व्हाट्सएप सहित सभी सोशल साइट्स पर अगले तीन दिन तक बैन लगा दिया गया है। दरअसल, सांप्रदायिक सौहार्दता को लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी सोशल साइट्स 27 जुलाई यानि आज शाम 4 बजे से 30 जुलाई के शाम 4 बजे तक बंद रहेंगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले दरभंगा के विभिन्न जगहों पर मुहर्रम जुलूस के दौरान कई जगह पर विवाद हुआ था, जिसके बाद कई तरह के फर्जी वीडियो वायरल किए गए थे। वहीं अब राज्य की विधि व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए गृह विभाग द्वारा इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1875 की धारा-5 के तहत यह निर्णय लिया गया है।

PunjabKesari

गृह विभाग के निर्णय के तहत Facebook, Twitter, WhatsApp, WeChat, Qzone, Tublr, Google+, Baidu, Skype, Viber, Line, Snapchat, Pinterest, Telegram, Reddit, Snaptish, YouTube (upload), Vinc, Xanga, Buaanet, Flickr और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स सेवाएं स्थगित रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.