ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्नी डिंपल के साथ संसद पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- मणिपुर में RSS द्वारा फैलाई गई नफरत

लखनऊ: दिल्ली दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा है, वह RSS द्वारा फैलाई गई नफरत और बीजेपी की वोट बैंक की राजनीति है। क्या एजेंसियों को पता नहीं था कि वहां क्या हो रहा है। उसके बारे में उन्हें पता होना चाहिए। अगर सरकार ने यह सब होते देखा है, तो उन्हें सत्ता में नहीं रहना चाहिए।”

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी और पीएम एक हैं। आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और बीजेपी की वोट बैंक की राजनीति मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा है, वह इसी के कारण है। सरकार को हर चीज के बारे में पता होना चाहिए। अखिलेश ने कहा, “सत्ताधारी दल लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। मैं संजय सिंह और उन तमाम सांसदों का समर्थन करता हूं जो मणिपुर की घटना पर बहस चाहते हैं। बीजेपी के लोग जब हर बात पर बोलते हैं तो मणिपुर की जो घटना हुई उस पर भी कहना चाहिए।”

अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी सांसद और पत्नी डिंपल यादव के साथ संसद पहुंचे। उन्होंने आप सांसद संजय सिंह के मणिपुर के हालातों पर धरने को समर्थन दिया। गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई को जातीय झड़पें भड़क उठीं और तब से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का 4 मई का वीडियो 19 जुलाई को वायरल हो गया, इसकी पूरे देश में व्यापक निंदा हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.