ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

म्यांमार में रात 10 बजे लगे भूकंप के झटके 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज

 भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में रात 10 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 तीव्रता दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी है। अभी तक इसकी वजह से जानमाल की क्षति की जानकारी नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी 22 जून को म्यांमार में एक के बाद एक तीन झटके महसूस किये गये थे। इनकी तीव्रता 4.5 के आसपास ही थी।

शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में लगा झटका

इससे एक ही दिन पहले 22 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड आंकी गई। एनसीएस के अनुसार, भूकंप सुबह 6.56 मिनट पर आया और इसका केंद्र करीब 5 किमी की गहराई पर था। इससे किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

क्यों आते हैं भूकंप?

भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ाती हैं या एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर होती जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है। इसी वजह से भूकंप आते हैं। बता दें कि हिमालय का इलाका भूकंप के मुख्य जोन में आता है। इसकी वजह ये है कि हिमालयन प्लेट, तिब्बती प्लेट से टकरा रही है और इस वजह से इस इलाके में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.