ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हैरान करने वाला सर्वे: NDIA गठबंधन से कोई बहुत फायदा नहीं…अभी चुनाव हुए तो भी BJP को मिलेगा बहुमत

अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो सत्तारूढ़ राजग गठबंधन को 318 सीटें मिल सकती हैं जबकि विपक्ष का ‘इंडिया’ गठबंधन 175 सीटों पर सिमट सकता है। अन्य दलों को 50 सीटें मिल सकती हैं। यह दावा इंडिया टी.वी.-सी.एन.एक्स. के सर्वे में किया गया है। इस तरह सर्वे में राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है। राजग में भाजपा सहित 38 दल हैं। दूसरी तरफ विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल, ‘आप’, राजद, जदयू, द्रमुक, नैकां सहित 26 पार्टियां हैं।

केरल में विपक्ष की बड़ी जीत

केरल की सभी 20 लोकसभा सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन को, जबकि बंगाल में 42 में से 30 सीटें भी इसे मिल सकती हैं। पंजाब में भी सभी 13 सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलने की बात कही गई है।

290 सीटें भाजपा को

ओपिनियन पोल में कहा गया है कि भाजपा, जिसे 2019 में 303 सीटें मिली थीं, को 2024 में 290 सीटों पर जीत मिल सकती है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाई.एस.आर. कांग्रेस की सीटें भी 22 घटकर 18 तक आ सकती हैं। वहीं शिव सेना के शिंदे गुट की सीटें 12 से घटकर 2 पर हो सकती हैं।

राजग की सबसे बड़ी जीत UP में

राजग को उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से सबसे अधिक 73 पर जीत मिलने का दावा किया गया है। बाकी 7 सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलने की बात कही गई है। गुजरात में सभी 26 सीटों, उत्तराखंड में सभी 5 सीटों और कर्नाटक में 28 में से 20 सीटों पर राजग का कब्जा हो सकता है।

राज्यों में स्थिति
राज्य               राजग    INDI    कुल सीटें       अन्य
पंजाब           0    13            13          0
यू.पी.           73      7            80          0
बिहार           24    16             40          0
महाराष्ट्र            24    24            48           0
तमिलनाडु            9    30            39           0
प. बंगाल            12    30            42           0
कर्नाटक            20    7            28           1
गुजरात            26    0            26          0
केरल            0    20            20          0
राजस्थान            21    4            25         0
दिल्ली             5    2            7        0
हरियाणा           8        2           10        0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.