ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लगातार स्कूल जाने में करता था लापरवाही, पिता ने डांटा तो फांसी लगाकर खत्म कर ली जिंदगी

अनूपपुर: जिले के कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम जमुड़ी में 16 वर्षीय किशोर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  कोतवाली थाना के जमुड़ी गांव के घोघराटोला निवासी महेंद्र सिंह ने सोमवार की सुबह पिता द्वारा स्कूल न जाने की बात को लेकर डांट दिए जाने से नाराज होकर घर के अंदर साड़ी से गर्दन में फांसी लगाकर झूल गया। जिससे उसकी स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने पर सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, उप निरीक्षक अजय सिंह टेकाम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर मां-पिता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर मृतक के शव को भेज कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में ड्यूटी डॉक्टर से परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया। साथ ही जांच की अग्रिम कार्रवाई की गई। मृतक महेंद्र सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा में कक्षा 9 वीं का छात्र था, जो स्कूल जाने में निरंतर लापरवाही बरत रहा था। जिस पर नाराज होकर पिता ने उसे स्कूल जाने की बात को लेकर डांटा था। जिससे नाराज होकर बालक ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.