ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

त्योहार से पूर्व मिलावटखोर सक्रिय जांच में 24 सेंपल फेल 2.48 लाख रुपये लगाया जुर्माना

 त्‍योहारी सीजन से पूर्व मुरैना में मिलवाटखोर सक्रिय हो गए हैं। रक्षाबंधन से पहले ही मावा, पनीर, से लेकर दूध और मिठाईयों में मिलावट बढ़ने लगी है। बीते दिनों भोपाल लैब से आई सेंपल्‍स की जांच में सामने आया है, कि शहर की कई नामी दुकानों की मिठाई से लेकर डेयरियों के दूध, घी, मावा और पनीर में मिलावट मिली है। दूसरी ओर अपर कलेक्टर न्यायालय ने आठ मिलावटखोरों पर 2.48 लाख रुपये का जुर्माना भी किया है।

जांच रिपोर्ट में फेल हुए नमूने

शहर की नामचीन मिठाई दुकान मुरैना मिष्ठान भण्डार (चीनी हलवाई) से 6 मार्च को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह ने मावा के सेंपल लिए। बीते दिनों इस मावा की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें मावा को मिलावटी बताया गया है। इसी तरह स्टेशन रोड स्थित न्यू अग्रवाल स्वीट एण्ड स्नेक्स से बर्फी के सेंपल लिए थे, जो भोपाल लैब से आई जांच रिपोर्ट में मिलावटी बताए गए हैं।

यह तो केवल उदाहरण मात्र हैं। बीते दिनों में भोपाल लैब से 45 से ज्यादा सेंपल्‍स की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें मावा, दूध, पनीर, घी, मिठाई से लेकर मसाले तक के 24 सेंपल फेल हुए हैं। मसालों के सेंपल तो जांच में स्वास्थ्य के लिए हानिकारण बताए गए हैं।

धौलपुर में बन रहा मिलावटी मावा-पनीर

मुरैना जिले में सक्रिय मिलावट के माफियाओं को इन दिनों राजस्थान का धौलपुर सुरक्षित दिख रहा है। इसीलिए कईयों माफिया धौलपुर क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। यह माफिया मुरैना क्षेत्र से दूध मंगवाकर धौलपुर में मिलावटी मावा, पनीर बना रहे हैं।

इसके अलावा बाजार में रेडीमेड मिठाईयों के नाम पर बेहद सस्ती व मिलावटी मिल्क केक, मिल्क बर्फी, सोनपपड़ी जैसी मिठाईयां आ रही है। दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग की सेंपलिंग का ग्राफ भी गिर गया है। चलित मोबाइल लैब भी अस्पताल परिसर में महीनाें से खड़ी है।

ये सेंपल जांच में हुए फेल

आठ मिलावटखोरों पर 2.48 लाख जुर्माना

  • दिमनी देवहंस का पुरा निवासी हरेंद्र सिंह प्रजापति पर केमिकल से दूध बनाने के मामले में एक लाख रुपये जुर्माना।
  • नैनागढ़ रोड निवासी किराना व्यापारी मोहनलाल सिंघल की तुअर दाल मिलावटी निकली, इस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना।
  • सबलगढ़ के डेयरी संचालक दिलीप गोस्वामी पर मिलावटी दूध मामले में 35 हजार रुपये का जुर्माना।
  • अमानक काली मिर्च बेचने पर कैलारस के किराना व्यापारी मुकेश गर्ग पर 10 हजार रुपये का जुर्माना।
  • मिलावटी दूध बेचने पर अंबाह के डेयरी संचालक दीवान राठौर पर 30 हजार रुपये का जुर्माना
  • मिलावटी दूध मामले में टिकटौली जौरा के रामराज गुर्जर पर 15 हजार रुपये का जुर्माना
  • टिकटौली के ही रवि सिंह गुर्जर पर मिलावटी दूध के मामले में 15 हजार रुपये जुर्माना।
  • मिलावटी दूध बेचने पर कुलदीप सिंह तोमर पर 10 हजार रुपये जुर्माना

पिछले दिनों आई जांच रिपोर्ट में कई सेंपल फेल हुए हैं, इनमें मिठाई दुकानें के सेंपल से लेकर मसालों व दूध तक के सेंपल फेल हुए हैं। इन पर कार्रवाई के लिए एडीएम कोर्ट में प्रकरण पेश किए जा रहे हैं। पुराने मामलों में आठ मिलावटखोरों पर जुर्माना भी एडीएम कोर्ट ने किया है। यह बात सही है, कि मुरैना से ज्यादा अब धौलपुर क्षेत्र में मिलावट का काम बढ़ रहा है। अनिल प्रताप परिहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुरैना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.