ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: उज्जैन जिले के 150 तीर्थयात्री 10 अगस्त को स्पेशल ट्रेन से काशी होंगे रवाना

उज्जैन: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत उज्जैन जिले के 150 तीर्थयात्री 10 अगस्त को स्पेशल ट्रेन से काशी की यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्रा की वापसी 13 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के लिये नगरीय निकाय से 506 एवं ग्रामीण निकाय से 314 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किए हैं।

दर्ज आवेदनों में से कम्प्यूटराइज्ड लाटरी से नगरीय निकाय से 102 एवं ग्रामीण निकाय से 48 इस प्रकार कुल 150 व्यक्तियों की चयन सूची और जिले के 15 व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है।

चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन संबंधित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में यात्री कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों का चयन नहीं हुआ है, उनके द्वारा सादे कागज पर सम्बन्धित निकाय में सहमति देने पर उनके आवेदन-पत्र को आगामी यात्रा के लिये मान्य किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.