ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के बाद अब गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित करेगी पुलिस, 5 महीनों से चल रहा फरार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माफिया से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बाद अब गुड्डू मुस्लिम को भी भगोड़ा घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उमेशपाल हत्याकांड का आरोपी गुड्डू बमबाज अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपए का इनाम है लेकिन पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है कि आखिरकार वह कहां पर हैं।

आज 8 अगस्त को गुड्डू मुस्लिम को किया जाएगा भगोड़ा घोषित
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 8 अगस्त को गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित किया जाएगा। धूमनगंज पुलिस गुड्डू मुस्लिम के शिवकुटी इलाके वाले घर पर 82 की कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि CrPC की धारा 82 के तहत फरार व्यक्ति को ‘भगोड़ा’ घोषित किया जाता है। भगोड़ा घोषित होने के बाद  की धारा 82 के तहत संपत्ति कुर्क की जाती है। गुड्डू मुस्लिम का चकिया में भी एक पुराना घर है। लेकिन पुलिस फिलहाल उसके शिवकुटी वाले घर पर 82 की कार्रवाई करेगी। बमबाज गुड्डू मुस्लिम 24 फरवरी 2023 को हुई उमेश पाल की हत्या का मुख्य संदिग्ध है।

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भगोड़ा घोषित
आपको बता दें कि प्रयागराज नगर के धूमनगंज थाने की पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को सोमवार को भगोड़ा घोषित कर दिया। शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 50,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है और उमेश पाल हत्याकांड के बाद से वह फरार है। धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश मौर्य ने बताया कि शाइस्ता, चकिया स्थित जिस मकान में रहती थी, उस मकान पर सोमवार को नोटिस चस्पा करके उसे भगोड़ा घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड में वह नामजद आरोपी है और घटना के बाद से वह फरार है। उन्होंने बताया कि नोटिस लगाने से पूर्व इलाके में डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई गई। उन्होंने कहा कि माफिया अतीक अहमद का पुश्तैनी मकान तोड़े जाने के बाद अतीक अहमद की पत्नी और बेटे इसी मकान में रहते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.