ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

70 साल की उम्र में मंत्री गोपाल भार्गव ने दिखाई फिटनेस जिम में जमकर घुमाये मुग्दर

सागर। जिले की रहली विधानसभा सीट से लगातार आठ बार से विधायक गोपाल भार्गव ने एक बार फिर अपनी फिटनेस दिखाकर राजनीति में उनकी उम्र को लेकर कटाक्ष करने वाले विरोधियों को करारा जवाब दिया है। 70 वर्षीय विधायक और मंत्री गोपाल भार्गव का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक जिम में खड़े हैं और जमकर मुग्‍दर घुमा रहे हैं।

विरोधियों को करारा जवाब

गौरतलब है कि सोमवार की शाम को करीब 4:30 बजे गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा में स्थित नगर परिषद द्वारा स्थापित जिम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिम में रखे पहलवानी मुग्‍दरों को उठाकर अपने दोनों हाथों से घुमाया। दरअसल पिछले कुछ समय से भाजपा में एज फैक्टर को लेकर उनके आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर संदेह जताया जा रहा है। इसके बाद गोपाल भार्गव ने अखाड़े में पहलवानी के दौरान घुमाए जाने वाले मुग्‍दरों का प्रदर्शन कर उम्र को लेकर सवाल उठा रहे विरोधियों को करारा जवाब दिया है। गोपाल भार्गव ने मुग्‍दर का प्रदर्शन कर बता दिया है कि राजनीतिक दाव-पेंच के अलावा वह शारीरिक रूप से भी विरोधियों को धोबीपछाड़ देने में सक्षम हैं।

राजनीति में अभी और टिके रहने की चाहत

गौरतलब है कि पिछले दिनों क्षेत्र में एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भी गोपाल भार्गव ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके गुरु का आदेश है कि वह तीन विधानसभा चुनाव और लड़ें। फिलहाल गोपाल भार्गव का मुग्‍दर घुमाने का का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर बहुप्रसारित हो रहा है। गोपाल भार्गव वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं। वह लगातार 8 बार से विधायक हैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

तलवारबाजी का करतब भी दिखा चुके

पिछले दिनों मंत्री भार्गव का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने हाथों में तलवार लेकर किसी सिद्धहस्‍त तलवारबाज की तरह घुमाते नजर आ रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.