ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री का जबलपुर आगमन रद समरसता कार्यक्रम को फोन से किया संबोधित

जबलपुर/अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को दोपहर 12.55 बजे बरेली से हेलीकाप्टर द्वारा जबलपुर आगमन था। वे बाई का बगीचा सामुदायिक भवन में आयोजित समरसता कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास की चरण पादुका का पूजन करते। इसके बाद समरसता यात्रा और आमजन को सभा के माध्यम से संबोधित करते लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका आगमन रद हो गया। उन्होंने फोन के माध्यम से ही लोगों को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय दौरे पर आज अनूपपुर पहुंचेंगे।

सागर पहुंचने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन से पहले ही बाई के बगीजे स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ता और लोग पहुंच गए थे। यहां समरसता कार्यक्रम में वे दोपहर 12.55 बजे पहुंचने वाले थे और संत शिरोमणि रविदास जी की चरण पादुका का पूजन करते। इसके पश्चात समरसता यात्रा और आमजन को सभा के माध्यम से संबोधित करने वाले थे। लेकिन वे अपरिहार्य कारणों से और उनके कई आयोजन होने के कारण वे बाई के बगीजे में कार्यक्रम स्थल नहीं आ पाए। उन्होंने समरसता यात्रा प्रभारी डा. जितेंद्र जामदार को फोन किया और कार्यक्रम में न पहुंच पाने की जानकारी देते हुए उनके मोबाइल से ही माइक के द्वारा लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा के वे जरूर इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन सागर में संत शिरोमणि रिवाद जी के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री पहुंचेंगे और वहां सभी को पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे घमापुर वासियों से मिलने जरूर जल्द ही आएंगे।

मुख्यमंत्री अनूपपुर के लिए रवाना

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर दोपहर तीन बजे अनूपपुर पहुंच रहे हैं। जिसके बाद शासकीय तुलसी महाविद्यालय से अमरकंटक तिराहे तक रोड शो में शामिल होंगे। तत्पश्चात विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। एकलव्य विद्यालय प्रांगण में लाड़ली बहना सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के हितलाभ वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम छह बजे जिले के पोंड़की हेलीपैड पहुंचेंगे

उक्त कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम छह बजे जिले के पोंड़की हेलीपैड पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तत्पश्चात सड़क मार्ग से अमरकंटक पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.