ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप लोकसभा से जाते हुए राहुल गांधी ने किया फ्लाइंग किस का इशारा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज (बुधवार) कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, मुझे किसी बात पर आपत्ति है। जिसे मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया। उसने जाने से पहले अभद्रता की। यह केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति है जो महिला सदस्यों को बैठाने वाली संसद को फ्लाइंग किस दे सकता है। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया।

महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

भाजपा सांसद पूनम महाजन ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में जो हरकत की है, वह असंसदीय है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर से की जाएगी। महिला सांसदों के एक दल ने शिकायत लोकसभा स्पीकर से कर दी है।

मणिपुर देश का अभिन्न अंग है

स्मृति ईरानी ने कहा कि मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है। न कभी खंडित था, न है और न कभी होगा। भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी मेज नहीं थपथपाते। कांग्रेसियों ने बैठकर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है।

कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार का जिक्र

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने अपने भाषण में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार का जिक्र किया। उन्होंने गिरिजा टिक्कू, सरला भट्ट के साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया। स्मृति ईरानी ने कहा, आप नहीं चाहते कि हम कश्मीरी पंडितों की बात करें। 84 के दंगों के दौरान पत्रकार प्रणय गुप्ता ने लिखा कि बच्चों की हत्या कर उनके अंगों को मां के मुंह में ठूसा गया था।

जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी- ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी। जिस यात्रा की बात कर रहे हैं। उस दौरान वे कश्मीर में अपने परिजन के साथ बर्फ से खेलते नजर आए थे। उन्हें ये नहीं पता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाने के बाद ऐसा संभव हो पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.