ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गरबा के दौरान हुई पहचान शादी का झांसा देकर करने लगा शारीरिक शोषण युवती के गर्भवती होने पर मुकरा

भोपाल। चार साल पहले युवती की पहचान एक युवक से हुई थी। प्रेम-प्रसंग हो जाने पर युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। युवती जब गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी करने को कहा। इस पर युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

महिला थाना पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय युवती सैफिया कालेज रोड क्षेत्र में रहती है। वह एक निजी फर्म में नौकरी करती है। वर्ष 2019 में युवती नवरात्र पर्व के दौरान गरबा खेलने के लिए एक कार्यक्रम में गई थी। यहां पर उसे गौरव यादव नाम का युवक मिला। दोनों के बीच पहचान हुई तो गौरव ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। अगले ही दिन से उसने युवती से फोन पर बात करना शुरू कर दिया। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कुछ दिन बाद ही गौरव ने युवती को शादी करने का भरोसा देते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। युवती जब भी उससे शादी करने की बात करती थी, वह बहाना बनाकर टाल देता था।

पिछले दिनों युवती गर्भवती हो गई, तो उसने गौरव से बात की और जल्द शादी करने को बोला। इस पर गौरव शादी करने की बात से साफ मुकर गया। परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित गौरव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वह दूध डेयरी का काम करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.